Home / Odisha / विधानसभा अध्यक्ष का पुणे व देहरदून दौरा

विधानसभा अध्यक्ष का पुणे व देहरदून दौरा

भुवनेश्वर । विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पुणे व देहरादून का दौरा करेंगे। विधानसभा सचिवालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री पात्र आगामी 13 दिसंबर को पुणे जाएंगे। वहां श्री पात्र एमआईटी स्कूल आफ गवर्नमेंट में आयोजित होने वाली आदर्श संसद में अध्यक्षता करेंगे। इसी तरह श्री पात्र आगामी 17 दिसंबर को उत्तराखंड के राजधानी देहरादून जाएंगे। श्री पात्र वहां विधानसभा अध्यक्षों के अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे । इस सम्मेलन के समाप्ति के बाद 21 दिसंबर को वह भुवनेश्वर लौटेंगे ।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …