Home / Odisha / गंजाम में 12 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और कई मोबाइल बरामद

गंजाम में 12 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और कई मोबाइल बरामद

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले में दो अलग-अलग जगहों से 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है और हजारों रुपये नकद जब्त किये गये हैं. जानकारी के अनुसार, भंजनगर थाने की पुलिस ने जुए के एक अड्डे पर छापामार कर पांच जुआरियों को धर-दबोचा है. इनके पास से 13010 रुपये और तीन मोबाइल फोन और ताश के दो सेट जब्त किए गये हैं. यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक ने ट्विट कर दी है. इधर, गंगापुर पुलिस ने लांडाजुआली गांव में एक जुआ अड्डे का खुलासा करते हुए सात जुआरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से नकद 10,200 रुपये, तीन मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …