
शैलेश कुमार वर्मा, कटक
मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5144वीं जयंती और नवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को मानिकघोष बाज़ार मारवाड़ी क्लब में एक रक्तदान शिविर एवं कोवि़द स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन युवा प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया. इसमें मुख्य तौर पर कमिश्नरेट पुलिस के एसीपी लालतेंद्दु मोहंती एवं कटक के कलेक्टर भवानी शंकर चायनी ने उपस्थित होकर शिविर की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आगे भी इसी तरह के आयोजन के लिए युवा सदस्यों को प्रोत्साहित किया.

इस शिविर के संयोजक अतुल क्याल ने बताया कि कुल 47 यूनिट रक्त संग्रह किया गया एवं सचिव चंदन बथवाल और कोषाध्यक्ष विकाश ने कहा कि 50 से ज्यादा लोगों का कोविद परीक्षण करवाया गया. इसमें कटक समाज के अध्यक्ष किशन मोदी, उत्कल्ल प्रादेशिक के अध्यक्ष सुरेश कमानी, मंच परिवार के संस्थापक सदस्य नंदू जोशी एवं कैलाश संगनेरिया ने सभी युवाओं को निरंतर सेवा कार्य के लिए बधाई दी. शिविर को 35 से ज्यादा युवा साथियों ने उपस्थित होकर संपन्न करवाया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
