Home / Odisha / पवित्र नवरात्रि के पहले दिन जनता की शक्ति की हुई जीत – अपराजिता

पवित्र नवरात्रि के पहले दिन जनता की शक्ति की हुई जीत – अपराजिता

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर से सांसद तथा भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता षाड़ंगी ने कहा कि पवित्र नवरात्रि के पहले दिन जनशक्ति की विजय हुई है. उन्होंने इसके लिए राज्य की जनता के प्रति धन्यवाद दिया. भुवनेश्वर नगर निगम द्वारा उनके आफिस से सील हटाये जाने के बाद अपराजिता ने ट्वीट कर यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार ने गैरकानूनी रुप से उनके कार्यालय को सील किया था और उसी सरकार ने अब आनन फानन में सील हटाय़ा. राज्य की जनता द्वारा इस मामले में दिये गये समर्थन के कारण उनके प्रति मैं आभार व्यक्त करती हूं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …