
सुधाकर कुमार शाही, कटक
जिले के मर्कटनगर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर यह सब दबोचा. बताया जाता है कि इस दौरान दो व्यक्ति एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल से नराज की ओर से आ रहे थे. ये अपने साथ गांजा रखे हुए थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल शाम को काठझोड़ी रिंग रोड पर इन्हें रोका तथा तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ. जांच के दौरान पता चला कि ये कंधमाल जिले से गांजा को खरीदकर यहां शहर में बेचने के लिए ला रहे थे. यह जानकारी आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान केंद्रापड़ा जिले के भागवतपुर के बलिया निवासी बापूजी नायक और राज किशोर रूला के रूप में बातयी गयी है. इनके पास से 7.40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
