Home / Odisha / भुवनेश्वर में बीते 24 घंटों में 281 कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर में बीते 24 घंटों में 281 कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर शहर से बीते 24 घंटों में 281 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसमें से 89 संगरोध केन्द्रों से तथा 192 स्थानीय संपर्क के कारण संक्रमित हुए हैं. भुवनेश्वर नगर निगम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. बीएमसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में 315 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं. इस दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है.
नये संक्रमितों को मिलाकर भुवनेश्वर में कुल 26, 016 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. इसमें से 22, 215 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. अभी शहर में 3,348 सक्रिय संक्रमित हैं. अभी तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …