
प्रमोद कुमार पुष्टि, पुरी।
जिला के ब्रह्मगिरि थाना अंतर्गत डिमरी सेणा गांव के हरिजन शाही मैं प्यास बुझाने के लिए दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 2 की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए. इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इलाके में तनाव व्याप्त है. बताया जाता है कि इलाके के सूर्या भोई उर्फ सुरेंद्र भोई के साथ कालिआ भोई पीने के पाइप से संजोग को लेकर आज दोनों गुटों में जोरदार भिड़ंत गांव में हुई. दोनों तरफ से हथियार से हमला किया गया, जिसके कारण मौके पर सुरेंद्र उर्फ सूर्या की मौत हो गई. कालिआ को पुरी मुख्य चिकित्सालय में दाखिल करते समय डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया. इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिला और तीन पुरुषों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए कटक भेज दिया गया है . कुल 18 घायलों से अन्यों की चिकित्सा स्थानीय स्तर पर चल रही है. घटनास्थल पर ब्रम्हगिरि थाना पुलिस पहुंचकर 7 लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है. घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए और हिंसा ना घटे इसके लिए थाना प्रभारी हालात पर नजर रख रहे हैं. गांव में सुरेंद्र पाइप लाइन बिछाकर अपने घर में पीने का पानी लाया था. उसी पाइप लाइन से कालिया पीने के पानी का कनेक्शन ले रहा था. इसी कारण झगड़ा शुरू हो गया. देखते-देखते दोनों तरफ से लोग इकट्ठे हो गए और हथियारों से हमला बोल दिया. इसके बाद में घटना में दो की मौत होने के साथ कुल 18 घायल होने की जानकारी पुलिस की तरफ से मिली है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
