भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 45,169 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इसमें से आरटीपीसीआर 5,868 आंटिजेन 39,219 तथा ट्रूनाट परीक्षणों की संख्या 82 है. अब तक राज्य में 3664678 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
आज खुर्दा जिले में 482 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,762 हो गई है. स्वास्थ विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 5310, बालेश्वर जिले में 8465, बरगढ़ जिले में 7257, भद्रक जिले में 5831 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 5130, बौध जिले में 2114, कटक जिले में 22,766 , देवगढ़ जिले में 794, ढेंकानाल जिले में 4275, गजपति जिले में 3865, गंजाम जिले में 20,550 व जगतसिंहपुर जिले में 5932 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 9332 झारसुगुड़ा जिले में 5202, कलाहांडी जिले में 3884 , कंधमाल जिले में 5006 , केन्द्रापड़ा जिले में 6069, केन्दुझर जिले में 5057 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 6558, मालकानगिरि जिले में 4064, मयूरभंज जिले में 9162, नवरंगपुर जिले में 4263 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 5271, नुआपड़ा जिले में 4043, पुरी जिले में 11127, रायगड़ा जिले में 7707, संबलपुर जिले में 6971, सोनपुर जिले में 3545 तथा सुंदरगढ़ जिले में 8373 मामले सामने आये हैं. स्टेट पूल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6334 हो गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
