
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 45,358 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इसमें से आरटीपीसीआर 7,885, आंटिजेन 37,340 तथा ट्रूनाट परीक्षणों की संख्या 133 है. अब तक राज्य में 3569600 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. आज खुर्दा जिले में 568 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,718 हो गई है. स्वास्थ विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज तक अनुगूल जिले में 5075, बालेश्वर जिले में 8278, बरगढ़ जिले में 7077, भद्रक जिले में 5664 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 4982, बौध जिले में 2082, कटक जिले में 22,289 , देवगढ़ जिले में 755, ढेंकानाल जिले में 4157, गजपति जिले में 3668, गंजाम जिले में 20,457 व जगतसिंहपुर जिले में 5790 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 9113, झारसुगुड़ा जिले में 5042, कलाहांडी जिले में 3715 , कंधमाल जिले में 4856 , केन्द्रापड़ा जिले में 5981, केन्दुझर जिले में 4919 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 6476, मालकानगिरि जिले में 3996, मयूरभंज जिले में 8913, नवरंगपुर जिले में 4105 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 5175, नुआपड़ा जिले में 3776, पुरी जिले में 10941 , रायगड़ा जिले में 7675, संबलपुर जिले में 6728, सोनपुर जिले में 3390 तथा सुंदरगढ़ जिले में 8148 मामले सामने आये हैं. स्टेट पूल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6110 हो गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
