Home / Odisha / एक दिन पूर्व ही विधानसभा क सत्र समाप्त

एक दिन पूर्व ही विधानसभा क सत्र समाप्त

भुवनेश्वर। निर्धारित समय से एक दिन पूर्व ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त हो गया। अन्य कोई कामकाज विधानसभा समक्ष न होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इस मानसून सत्र में कुल सात विधेयक पारित हुए। इसमें से अंतिम दिन यानी आज पांच विधेयक पारित किये गये। आज जो विधेयक पारित हुए उनमें विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2020, ओडिशा अधिवक्ता कल्याण कोष  संशोधन विधेयक, ओडिशा म्युनिसिपालिटी संशोधन विधेयक, ओडिशा द्रव्य व सेवा कर संशोधन विल तथा उद्योग विवाद ओडिशा संशोधन विधेयक शामिल है।  उल्लेखनीय है कि आगामी 29 सितंबर से ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हुआ था। यह सत्र 7 अक्चूबर तक चलना था।

 

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …