Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 2673 नये मामले, कुल कोरोना मामलों की संख्या 238003 हुई

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 2673 नये मामले, कुल कोरोना मामलों की संख्या 238003 हुई

भुवनेश्वर – राज्य मे गत 24 घंटों में  2673  कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 238003  हो गई है. अभी तक राज्य में 206400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 30610 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन 2673 नये मामलों में से 1554   संगरोध से हैं, जबकि 1119 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं.

सूचना व जन संपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 448 नये मामले सामने आये हैं.

अनुगुल जिले से  126 , बालेश्वर जिले से 70, बरगढ जिले से 68 भद्रक जिले से 97 , बलांगीर जिले से 93,  बौद्ध जिले से 13 तथा कटक जिले से 214 नये मामले सामने आये हैं.

इसी तरह देवगढ जिले से 18 ,  ढेंकानाल जिले से 36 , गजपति जिले से 11, गंजाम जिले से 44, जगतसिंहपुर जिले से 68, जाजपुर जिले से 88 ,झारसुगुडा जिले से 68 , कलाहांडी जिले से 77, कंधमाल जिले से 44 , केन्द्रापडा जिले से 151 , केन्दुझर जिले से 51 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट जिले से 39 , मालकानगिरि जिले से 32. मयुरभंज जिले से 100 , नवरंगपुर जिले से 72 नय़ागढ जिले से 35, कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नूआपडा जिले से 159 . पुरी जिले से 124, रायगडा जिले से 11 , संबलपुर जिले से 73 , सोनपुर से 69 तथा सुंदरगढ जिले से 88 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 86 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …