Home / Odisha / सात महीने बाद नंदनकानन चिड़ियाघर खुला

सात महीने बाद नंदनकानन चिड़ियाघर खुला

भुवनेश्वर. लगभग सात महीने तक बंद रहने के बाद नंदनकानन चिड़ियाघर को रविवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. इस दौरान सभी को कोविद नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. चिड़ियाघर में प्रवेश से पहले सभी आगंतुकों की थर्मल स्कैनिंग और सेनिटाइजेशन सख्ती से किया जा रहा है. पूरे चिड़ियाघर के परिसर को भी ठीक से साफ किया गया है. आने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही आगंतुकों को चेतावनी दी गई है कि वे बाड़ों को न छुएं. आगंतुकों के लिए टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं. प्रधान मुख्य वन संरक्षक  हरिशंकर उपाध्याय ने कहा कि चिड़ियाघर के अंदर वनस्पति उद्यान भी फिर से खुल गया है. राज्य के इस प्रसिद्ध चिड़ियाघर में लगभग 1600 जानवर हैं, जो 166 प्रजातियों के हैं. इसमें स्तनधारियों की 67 प्रजातियाँ, 81 प्रजातियाँ और 18 सरीसृपों की प्रजातियाँ शामिल हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …