
सुधाकर कुमार शाही, कटक
ओडिशा के पूर्व मंत्री और पिपिलि के विधायक प्रदीप महारथी की कल देर रात हुई मृत्यु से मुझे गहरा दुःख हुआ है. वह मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत प्यार करते थे. वे एक सक्षम और खुले विचारों वाले राजनेता थे तथा उनकी मृत्यु के कारण ओडिशा ने एक सक्षम राजनीतिज्ञ खो दिया. शोक प्रकट करते हुए उक्त बातें प्रभात रंजन बिश्वाल, पूर्व विधायक, चौद्वार, कटक ने कहीं. उन्होंने कहा कि ओडिशा में उनके जैसा व्यक्ति मिलना दुर्लभ है. मेरी भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना उनकी अमर आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतिप्त परिवार को साहस और धैर्य प्रदान करे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
