Home / Odisha / गांधी जयंती पर बीजद युवा मोर्चा ने निकाली पदयात्रा

गांधी जयंती पर बीजद युवा मोर्चा ने निकाली पदयात्रा

 

संबलपुर. बीजद युवा मोर्चा के सदस्यों ने गांधी जयंती के अवसर पर कोरोना के प्रति सचेतनता जाग्रत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर के 12 नंबर वार्ड में पदयात्रा निकाला. बीजद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी महापात्रा के नेतृत्व में निकाली गयी इस पदयात्रा पार्टी के संबलपुर पर्यवेक्षक नलिनी प्रधान, जिला बीजद अध्यक्ष सिद्धार्थ दास, छात्र बीजद जोन अध्यक्ष मिलन होता, मनोज महापात्र, हीरालाल बेहरा, अनूज जेना, सुभाशीष पंडा, प्रशांत थाना एवं अमित नाथ समेत बीजद युवा मोर्चा के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं कोरोना पर नियंत्रण हेतु अपने स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखने का संदेश दिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …