
भुवनेश्वर. प्रत्येक 15 दिनों में राज्य के समस्त कोविड अस्पतालों में आग से सुरक्षा को लेकर आडिट करने के निर्देश दिया गया है. अग्निशमन विभाग के महानिदेशक सत्यजीत मोहंती ने इस संबंध में समस्त रेंज के अग्निशमन अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर यह निर्देश दिया है. इस सर्कुलर में इस बात के भी निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक शिफ्ट में एक कर्मचारी को रेस्पान्स अधिकारी के रुप में नियुक्त किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कटक के पास स्थित सदगुरु कोविद अस्पताल में किसी कारण आग लग गई थी. इसके बाद यह सर्कुलर जारी किया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
