Home / Odisha / अक्टूबर से आम लोगों के लिए खुलेंगे पर्यटनस्थल – पर्यटन मंत्री

अक्टूबर से आम लोगों के लिए खुलेंगे पर्यटनस्थल – पर्यटन मंत्री

भुवनेश्वर. राज्य के पर्यटन मंत्री ज्योतिप्रकाश पाणिग्राही ने रविवार को कहा कि कोविद के कारण राज्य के पर्यटन उद्योग को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. आगामी अक्टूबर माह में राज्य के समस्त पर्यटन स्थलों को आम लोगों के लिए खोला जाएगा, लेकिन इसमे कोविद को लेकर समस्त प्रतिबंध व गाइडलाइन लागू रहेंगे. पर्यटन दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष पांच स्थानों पर इको रिट्रिट का आयोजन किया जाएगा. मंदिर खोले जाने से संबंधित प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्पष्टता से कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि श्रीजगन्नाथ मंदिर के खोले जाने संबंधी निर्णय श्रीमंदिर प्रशासन लेगा तथा अन्य मंदिर कब खुलेंगे इसे लेकर विधि विभाग निर्णय लेगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …