Home / Odisha / विशिष्ट गांधीवादी नेता भागवत प्रसाद नंद के निधन पर पीसीसी अध्यक्ष ने जताया शोक

विशिष्ट गांधीवादी नेता भागवत प्रसाद नंद के निधन पर पीसीसी अध्यक्ष ने जताया शोक

भुवनेश्वर. पश्चिम ओडिशा के लोकप्रिय समाजसेवी, गांधी वादी तथा वरिष्ठ पत्रकार भागवत प्रसाद नंद के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पटनायक ने अपने शोक संदेश में कहा कि संबलपुर के जीएम कालेज में अध्ययन के दौरान वह उनके नीचे के बैच में पढ़ाई करते थे और छात्रावास में एक ही कमरे में रहते थे. वह एक अमायिक व बंधुवत्सल व्यक्ति थे. वह सच्चे गांधीवादी थे. पटनायक ने उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ साथ उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …