Home / Odisha / श्रीमंदिर के तीनों दरवाजे पर चांदी चढ़ाने की मुहिम शुरू

श्रीमंदिर के तीनों दरवाजे पर चांदी चढ़ाने की मुहिम शुरू

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी

भगवान श्रीजगन्नाथ के श्रीमंदिर परिसर में स्थित कला हाट द्वार, जय विजय द्वार, बेहरण द्वार के दरवाजों पर चांदी चढ़ाने की मुहिम तेज हो गयी है. इसके लिए श्रीमंदिर प्रशासन के कार्रकारी अभियंता आशीष     सुबुद्धि के नेतृत्व में खादिम ज्वैलर के चार  प्रतिनिधि मंडली ने श्रीमंदिर दौरा किया और इन तीनों दरवाजे का माप लिया. तीनों दरवाजों पर 1920 किलो चांदी की परत चढ़ायी जायेगी. दरवाजे पर 1.63 इंच की मोटाई की परत लगायी जायेगी. यह जानकारी श्री मंदिर प्रशासन के विकास प्रशासन अजय जेना ने दी है. हालांकि अभी तय नहीं हो पाया है कि यह कार्य कब शुरू होगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …