Home / Odisha / कटक नगर निगम की कार्रवाई जारी

कटक नगर निगम की कार्रवाई जारी

  •  कोविद-19 के नियमों को नहीं पालन करने वाले पर लगाया जा रहा है जुर्माना

शैलेश कुमार वर्मा, कटक. कोरोना नियमों को तोड़ने पर कटक नगर निगम की कार्रवाई जारी है. शहर में इन दिनों कोविद-19 के नियमों के पालन नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना के साथ-साथ दुकानें भी सील किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को सीएमसी इंफोर्समेंट विभाग की ओर से लालबाग थाना अंतर्गत नीमचोरी स्थित एक मेडिकल दुकान को सील किया गया.

गौरतलब है है कि इन दिनों पुलिस प्रशासन एवं सीएमसी इंफोर्समेंट विभाग की ओर से कोविद-19 के नियमों को पालन नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना के साथ-साथ उनकी दुकानें को भी सील किया जा रहा है. सख्ती करते हुए सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का उपयोग नहीं किए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी धड़ल्ले से चालान काटा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग नियम एवं कानून की धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …