Home / Odisha / संयुक्त कार्रवाई में 250 बोतल कफ सिरप बरामद

संयुक्त कार्रवाई में 250 बोतल कफ सिरप बरामद

संबलपुर. धनुपाली एवं हीराकुद पुलिस ने अपने-अपने इलाके में कार्रवाई करते हुए कोरेक्स कफ सिरप की 250 बोतल एवं नशे की टेबलेट बरामद किया है. इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. धनुपाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोरंजन महाकुड़ बताया गया है, जबकि हीराकुद पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों का नाम पिंटू बहीदार एवं सुमीन सूना है. तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

शहर के जुआ अड्डों पर पुलिस का छापा, 38 गिरफ्तार
संबलपुर. संबलपुर पुलिस की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित जूआ अड्डों पर छापामारकर कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने उन अड्डों से लाखों रूपया एवं तास का बंडल बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला बनाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हॅै. बताया जाता है कि गिरफ्तार लोगों में शहर के कुछ नामचीन लोग भी शामिल हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …