भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 48,146 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इसमें से आरटीपीसीआर 8,407 आंटिजेन 39,628 तथा ट्रूनाट परीक्षणों की संख्या 111 है. अब तक राज्य में 2667747 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. आज खुर्दा जिले में 688 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,482 हो गई है. स्वास्थ विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज तक अनुगूल जिले में 2435, बालेश्वर जिले में 5884 , बरगढ़ जिले में 5007, भद्रक जिले में 4291 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 3391, बौध जिले में 1314, कटक जिले में 14,994, देवगढ़ जिले में 456, ढेंकानाल जिले में 2903, गजपति जिले में 3281, गंजाम जिले में 19502 व जगतसिंहपुर जिले में 3625 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 6502, झारसुगुड़ा जिले में 3009, कलाहांडी जिले में 2374, कंधमाल जिले में 3283, केन्द्रापड़ा जिले में 3632, केन्दुझर जिले में 3211 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 5233, मालकानगिरि जिले में 2988, मयूरभंज जिले में 6329, नवरंगपुर जिले में 2582 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 4073, नुआपड़ा जिले में 1973, पुरी जिले में 7587, रायगड़ा जिले में 6607, संबलपुर जिले में 4576, सोनपुर जिले में 2181 तथा सुंदरगढ़ जिले में 6170 मामले सामने आये हैं. स्टेट पूल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2528 हो गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
