Home / Odisha / मिनी ट्रक सड़क से नीचे गिरा, चालक सुरक्षित

मिनी ट्रक सड़क से नीचे गिरा, चालक सुरक्षित

भुवनेश्वर. केन्दुझर जिले के हरिचंदनपुर थाना क्षेत्र के पिटापिटी गांव के पास एक मिनी ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. नियंत्रण खोने के कारण वाहन सड़क से नीचे गिर गया, लेकिन इसमें चालक को किसी प्रकार की हानी नहीं हुई है और वह सुरक्षित है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्दुझर से हरिचंदनपुर की ओर आ रही मिनी ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क के नीचे गिर गयी. स्थानीय लोगों ने इसे देखने के बाद हरिचंदनपुर थाने में इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …