Home / Odisha / मयूरभंज में दो वाहनों के टक्कर में दो की मौत, 10 जख्मी

मयूरभंज में दो वाहनों के टक्कर में दो की मौत, 10 जख्मी

बांग्रीपोशी. मयूरभंज जिले के बांग्रीपोशी घाटी में एक ऑटो रिक्शा व ट्रक के बीच टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को पहले बांग्रीपोशी के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार लोगों को बारीपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. संदेह जताया जा रहा है ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ होगा. हालांकि इसका सही कारण का पता पूरी जांच के बाद ही चल पायेगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …