
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 51,320 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें से आरटीपीसीआर 9006 आंटिजेन 42,202 तथाट्रूनाट परीक्षणों की संख्या 112 है. अब तक राज्य में 2567777 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
आज खुर्दा जिले में 876 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ कर 28,147 हो गई है. स्वास्थ विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 2196, बालेश्वर जिले में 5610, बरगढ़ जिले में 4758, भद्रक जिले में 4138 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 3202, बौध जिले में 1164, कटक जिले में 14,113, देवगढ़ जिले में 440, ढेंकानाल जिले में 2750, गजपति जिले में 3233, गंजाम जिले में 19369 व जगतसिंहपुर जिले में 3376 संक्रमित पाये गये हैं.
इसी तरह जाजपुर जिले में 6168, झारसुगुड़ा जिले में 2815, कलाहांडी जिले में 2193, कंधमाल जिले में 3090, केन्द्रापड़ा जिले में 3408, केन्दुझर जिले में 3071 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 5036, मालकानगिरि जिले में 2907, मयूरभंज जिले में 6019, नवरंगपुर जिले में 2402 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 3925 नुआपड़ा जिले में 1820, पुरी जिले में 7130, रायगड़ा जिले में 6381, संबलपुर जिले में 4358 सोनपुर जिले में 1990 तथा सुंदरगढ़ जिले में 5850 मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
