Home / Odisha / हिन्दी : मेरे भावोद्गार

हिन्दी : मेरे भावोद्गार

यूँ लगता है,
भाषायी संक्रमण से,
संक्रमित हैं हम,
कैसा सूर्यग्रहण हुआ,
फैल रहा है तम !!

आओ ना !
ऐसा मास्क लगाएँ,
अपने मुख पर,
विदेशी वायरस का,
ना हो कोई असर !

कितने आकर्षण बिखरे,
गाँव-गली और नगर,
करते रहना है बार-बार,
सचेतनता सेनीटाईजर !!

दूसरों का करना है सम्मान,
रख सोशल डिस्टेन्सिंग,
अस्तित्व बचा रहेगा तभी,
बन जायेंगे ‘सुपर किंग’ !!

आओ ना !
संकल्पों का क्वाथ पियें,
राजभाषा बने जन भाषा,
चलें संग-संग लक्ष्य पाने,
यही है पुष्प-अभिलाषा !!

पुष्पा सिंघी , कटक

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …