
भुवनेश्वर. विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश व उनकी पत्नी कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. दाश ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी. दाश ने ट्वीट कर कहा कि वह और उनकी धर्मपत्नी संगीता दाश दोनों कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. वे स्वस्थ हैं. उनसे बीते सात दिनों में संपर्क में आये लोगों से उन्होंने कोरोना का परीक्षण कराने की अपील की है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्य के अनेक मंत्री कोरोना पाजिटिव पाये जा चुके हैं. राज्य के श्रम मंत्री सुशांत सिंह, कृषि व उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहु, संस्कृति व पर्य़टन मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्राही, कपड़ा मंत्री पद्मिनी दियान, महिला व शिशु कल्याण मंत्री टुकुनी साहू, आपूर्ति मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं कोरोना पाजिटिव पाये जा चुके हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
