Home / Odisha / कटक में कोरोना पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज

कटक में कोरोना पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज

  • दुकानें हो रही हैं सील, काटा जा रहा है चालान

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

कटक में इन दिनों कोविद-19 नियमों के उल्लंघन कर रहे लोगों पर लगाम कसते हुए धड़ल्ले से चालान काटा जा रहा है. सीएमसी प्रशासन उल्लंघन पर दुकानें सील कर रहा है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के तेजी से फैलने के कारण लोगों में भय का माहौल है. वहीं कुछ लोग इसको मजाक समझ रखे हैं और हल्के में ले रहे हैं, जिस कारण प्रशासन  कार्रवाई करते हुए पूरे कटक शहर में सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले दुकानदारों पर करवाई करते हुए चालान के साथ-साथ दुकानें भी सील कर रहा है.

कटक में शुक्रवार एवं शनिवार को चेकिंग के दौरान कई दुकानदारों का चालान काटा गया. वहीं चावलिया गंज में ज्वेलरी शोरूम को सील भी किया गया. इसी तरह चौधरी बाजार में भी कई दुकानें को सील किया गया है. इन दिनों लॉकडाउन एवं शटडाउन नहीं किया जा रहा है. कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा बार-बार दिशा-निर्देश जारी किया जा रहा है कि सामाजिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग सदैव किया जाए. इससे कोरोना जैसी महामारी  से बचा जा सकता.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …