Home / Odisha / राज्यसभा उपाध्यक्ष के पद को लेकर नीतिश ने की नवीन से बात

राज्यसभा उपाध्यक्ष के पद को लेकर नीतिश ने की नवीन से बात

  • जदयू के प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह को समर्थन देने का अनुरोध

भुवनेश्वर. राज्यसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव से पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजद के मुखिया नवीन पटनायक से टेलीफोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने  राज्यसभा उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान जदयू के प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह को समर्थन प्रदान करने के लिए अनुरोध किया है. उल्लेखनीय है कि एनडीए की ओर से राज्यसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए हरिबंश नारायण सिंह ने बुधवार को नामांकन पत्र भरा था. बीजद उन्हें समर्थन देने के लिए कुमार ने नवीन पटनायक से अनुरोध किया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …