-
कुल कोरोना मामले हुए 139121
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 3991 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 139121 हो गई है. राज्य में वर्तमान में 105295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 33182 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 3991 नये मामलों में से 2315 संगरोध से हैं, जबकि 1676 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 687 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 114 , बालेश्वर जिले से 74, बरगढ़ जिले से 82 , भद्रक जिले से 46, बलांगीर जिले से 180, बौध जिले से 41 तथा कटक जिले से 392 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से 18. ढेंकानाल जिले से 101, गजपति जिले से 18, गंजाम जिले से 95, जगतसिंहपुर जिले से 109, जाजपुर जिले से 148, झारसुगुड़ा जिले से 49, कलाहांडी जिले से 74, कंधमाल जिले से 57, केन्द्रापड़ा जिले से 147, केन्दुझर जिले से 81 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 127 , मालकानगिरि जिले से 19, मयूरभंज जिले से 160, नवरंगपुर जिले से 125, नय़ागढ़ जिले से 48 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 96, पुरी जिले से 332, रायगड़ा जिले से 58, संबलपुर जिले से 104, सोनपुर से 74 तथा सुंदरगढ़ जिले से 98 नये मामले सामने आये हैं. स्टेट पूल में 114 मामले दर्ज हुए हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
