Home / Odisha / हाथियों के हमले, अनुगूल में किसान की मौत, भुवनेश्वर में दहशत

हाथियों के हमले, अनुगूल में किसान की मौत, भुवनेश्वर में दहशत

भुवनेश्वर/अनुगूल. दो जगहों पर हाथियों के उत्पात में अनुगूल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि भुवनेश्वर में लोगों में दहशत का माहौल रहा. कल रात भुवनेश्वर में भरतपुर जीए कॉलोनी क्षेत्र में एक जंगली हाथी प्रवेश कर गया. यह जानकारी चंदका डीएफओ ने दी. उन्होंने बताया कि इस हाथी ने कुछ दीवारें को क्षतिग्रस्त किया तथा कुछ पेड़ उखाड़ा. इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए. हालांकि आज सुबह तक हाथी ने देउलिया पहाड़ियों की ओर चला गया. उन्होंने बताया कि आबादी बढ़ने के कारण लोग हाथियों के रास्ते में आ रहे हैं. बस्तियां बढ़ रही हैं और हाथियों के मार्ग का अतिक्रमण हुआ है. दूसरी घटना अनूगूल वन रेंज के तहत मुसापापुली गांव में हुई. यहां एक हाथी के हमले में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी है. खबरों के अनुसार, हाथियों का एक झुंड गांव के आ गया था. इस दौरान पांडबा साहू नामक किसान अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहा था, तभी एक हाथी ने उसे रौंद दिया. घटनास्थल पर ही उसकी तत्काल मृत्यु हो गई. इस घटना की सूचना मिलने पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और झुंड को वापस जंगल में ले जाने का प्रयास में जुट गये.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …