-
मुठभेड़ में एक जवान जख्मी
भुवनेश्वर. कलाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडरांगी सारकी जंगल में एक मुठभेड़ में चार माओवादी मार गिराये गये हैं. यह जानकारी कलाहांडी के पुलिस अधीक्षक एसपी बी गंगाधर ने मीडिया को बुधवार को दी. उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमों ने कलाहांडी-कंधमाल सीमा पर एक तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आज सुबह 11 बजे के आसपास भिड़ंत हो गयी. दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी. इस ऑपरेशन में चार माओवादी मारे गए और दुर्भाग्य से एक एसओजी जवान घायल हो गया. अंतिम रिपोर्ट आने तक एसओजी, डीवीएफ और सीआरपीएफ की अधिक टीमों को तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में भेजा गया था.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
