-
श्रीमंदिर मुख्य प्रशासक को लिखा पत्र
-
काकूड़ी खाई देवी मंदिर से श्रीमंदिर सिंहद्वार तक एक स्थायी बैरिकेड का निर्माण की मांग
प्रमोद कुमार प्रृष्टि ,पुरी. श्रीमंदिर सिंहद्वार के सामने मुख्य रास्ता बड़दांड पर श्रीमंदिर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए पहले की तरह अस्थायी शेड का निर्माण शुरू किया गया है. इसका भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने विरोध किया है. संगठन के जिला सचिव विश्वजीत मोहंती ने कड़ा विरोध करते हुए श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखा है. इसकी कॉपी जिलाधिकारी को भी प्रदान की है. इसमें कहा गया है रथयात्रा से पहले इस शेड को खोला गया था और अब जोड़ा जाएगा. इस कार्य में लाखों रुपये का फालतू खर्चा हो रहा है. मुख्य रास्ता अवरुद्ध होने के कारण यातायात में बाधा आ रही है. लोगों की सुविधा के लिए इस शेड का निर्माण रोका जाये तथा काकूड़ी खाई देवी मंदिर से श्रीमंदिर सिंहद्वार तक एक स्थायी बैरिकेड का निर्माण किया जाये.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
