Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और आठ की मौत

ओडिशा में कोरोना से और आठ की मौत

  •  कुल मौतों की संख्या 546 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ कर 546 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में चार गंजाम जिले के हैं, जबकि खुर्दा, कोरापुट, रायगड़ा व सुंदरगढ़ जिले से 1-1 की मौत हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर में 48 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह उच्च रक्तचाप व डाइबिटिज से पीड़ित था. गंजाम जिले में एक 48 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की भी मौत होने की खबर है. वह डाइबिटिज से पीड़ित था. गंजाम जिले में ही एक 45 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज व उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. गंजाम जिले के ही एक 78 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. गंजाम जिले के 56 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज से पीड़ित था. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोरापुट जिले में 49 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित की कोरोना से मौत हो गई है. वह अनियंत्रित डाइबिटिज व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी. रायगड़ा जिले में एक 38 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. सुंदरगढ़ जिले में एक 80 साल के कोरोना संक्रमित की मौत होने की खबर है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …