Home / Odisha / पुलिस दल पर गांजा तस्करों का हमला, होमगार्ड जवान की मौत

पुलिस दल पर गांजा तस्करों का हमला, होमगार्ड जवान की मौत

  • होम गार्ड्स एसोसिएशन ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की

मालकानगिरि. जिले में बालिमेला थानांतर्ग चौलीमेंडी के पास गांजा तस्करों के एक समूह द्वारा की पिटाई में एक होमगार्ड की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रात की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 100 से ज्यादा लोगों कांवरिया भेष बदलने की एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें तलाशी के लिए चौलीमेंडी के पास रोका. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया, जिसमें होमगार्ड बनबासी महाराणा गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के बाद बदमाश मौके से भाग गए. घायल होमगार्ड को मैथिली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया. दूसरी ओर होम गार्ड्स एसोसिएशन ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …