Home / Entertainment / अभिनेता अनुभव मोहंती पर उनकी पत्नी ने किया मामला दायर

अभिनेता अनुभव मोहंती पर उनकी पत्नी ने किया मामला दायर

  •  घरेलू हिंसा का लगाया आरोप

  •  ओलिवुड इंडस्ट्री की कई महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध के गंभीर आरोप भी लगाये

  •  अभिनेता ने कहा- कोर्ट की नोटिस मिलने पर सबको बताऊंगा

कटक. ओलिवुड अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शनी ने कटक के एसडीजेएम अदालत में केंद्रापड़ा के बीजद के सांसद तथा पति अनुभव मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. सांसद के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा-12 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उनकी पत्नी ने मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. अपनी याचिका में वर्षा ने अदालत से अपील की कि वह अनुभव से रखरखाव का खर्चा दिलाये.
सूत्रों के मुताबिक, वर्षा ने आरोप लगाया है कि अनुभव आदतन शराबी हैं और वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ घर पर शराब पीते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वह अनुभव को शराब पीने से रोकने की कोशिश करती हैं, तो वह हिंसक हो जाते हैं और शारीरिक रूप से उसके साथ मारपीट करते तथा उसे घर से बाहर फेंकने की कोशिश करते हैं. एक और गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अनुभव के ओलिवुड इंडस्ट्री की कई महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध हैं.
इधर, अभिनेता अनुभव ने दावा किया कि उसे अभी तक अदालत से कोई कानूनी नोटिस नहीं मिली है. जब मुझे नोटिस मिलेगी मैं सभी को इसके बारे में बता दूंगा. तब तक प्रतीक्षा करें. जिला न्यायालयों की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मामले की पहली सुनवाई 7 सितंबर को होने वाली है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …