-
कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 1,13,411
-
वर्तमान में 84073 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
-
सक्रिय मामलों की संख्या है 28763
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 3631 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 1,13,411 हो गई है. राज्य में वर्तमान में 84073 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 28763 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 3631 नये मामलों में से 2214 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 1417 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं.
सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 722 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 41 , बालेश्वर जिले से 114, बरगढ़ जिले से 238 , भद्रक जिले से 186, बलांगीर जिले से 39, बौध जिले से 27 तथा कटक जिले से 370 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह ढेंकानाल जिले से 56, गजपति जिले से 9, गंजाम जिले से 107 जगतसिंहपुर जिले से 79, जाजपुर जिले से 127, झारसुगुड़ा जिले से 80, कलाहांडी जिले से 27, कंधमाल जिले से 44, केन्द्रापड़ा जिले से 85, केन्दुझर जिले से 80 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 93, मालकानगिरि जिले से 55, मयूरभंज जिले से 365, नवरंगपुर जिले से 46, नय़ागढ़ जिले से 100 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 49, पुरी जिले से 157, रायगड़ा जिले से 111, संबलपुर जिले से 68, सोनपुर से 55 तथा सुंदरगढ़ जिले से 95 नये मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
