Home / Odisha / ओडिशा में दो दो और विधायक कोरोना पाजिटिव

ओडिशा में दो दो और विधायक कोरोना पाजिटिव

भुवनेश्वर. ओडिशा के दो और विधायक कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. बीजद के दो नेता जाजपुर बारी विधायक सुनंदा दास और गंजाम के ब्रह्मपुर के विधायक बिक्रम पंडा ने अपने संबंधित ट्विटर हैंडल के माध्यम से यह जानकारी साझा की है. विधायक सुनंदा दास ने कहा है कि वह कोरोना वायरस पाजिटिव पायी गयी हैं. हालत स्थिर है. वह घर में अलगाव हैं. जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध हैं कि यदि आवश्यक हो, तो वे खुद का परीक्षण कराएं.
दूसरी ओर, ब्रह्मपुर के विधायक बिक्रम पंडा ने बताया कि हल्के लक्षण होने के बाद उन्होंने खुद का परीक्षण किया और संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, खुदको संगरोध में रखें.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …