-
कुल पाजिटिव संख्या 1,09,780 हुई
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 3219 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 1,09,780 हो गई है. राज्य में वर्तमान में 80770 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 28443 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 3219 नये मामलों में से 1931 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 1288 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 29 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 731 नये मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में 169 मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 66 , बालेश्वर जिले से 194, बरगढ़ जिले से 185, भद्रक जिले से 87, बलांगीर जिले से 10, बौध जिले से 36 तथा कटक जिले से 400 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह ढेंकानाल जिले से 37, गजपति जिले से 27, जगतसिंहपुर जिले से 60, जाजपुर जिले से 117, झारसुगुड़ा जिले से 60, कलाहांडी जिले से 37, कंधमाल जिले से 32, केन्द्रापड़ा जिले से 57, केन्दुझर जिले से 102 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 90, मालकानगिरि जिले से 13, मयूरभंज जिले से 137, नवरंगपुर जिले से 46, नय़ागढ़ जिले से 67 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 79, पुरी जिले से 136, रायगड़ा जिले से 13, संबलपुर जिले से 83, सोनपुर से 22 तथा सुंदरगढ़ जिले से 56 नये मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
