Home / Odisha / सिख ऐड के सदस्यों ने किया विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइज.

सिख ऐड के सदस्यों ने किया विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइज.

बड़बिल. सेवा प्रदान करने में अग्रसर राष्ट्रीय संस्था सिख ऐड की बड़बिल नगर शाखा के सदस्यों ने कोरोना काल में कोविद-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवा जारी रखी. सिख ऐड के सदस्य सिमरन सिंह विर्दी, परमजीत सिंह और मनजीत सिंह ने मंगलवार को बड़बिल बस स्टैंड, कलिंगनगर पुलिस चौकी, कलिंगनगर गुरूद्वारा साहिब और अग्निशमन विभाग कार्यालय परिसर को सैनिटाइज किया. बता दें कि इससे पूर्व में भी बड़बिल थाना एसडीपीओ कार्यालय, तहसील कार्यालय, कोर्ट परिसर एवं विभिन्न वार्डों में प्रवेश कर सैनिटाइज कर कोरोना संक्रमण से निपटने में सहायता प्रदान किया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …