Home / Odisha / सीएमसी और डीसीपी कार्यालय आम लोगों के लिए बंद

सीएमसी और डीसीपी कार्यालय आम लोगों के लिए बंद

कटक. कटक नगर निगम (सीएमसी) और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के कार्यालयों में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है. लोगों से 15 दिनों तक सीएमसी कार्यालय और सात दिनों तक डीसीपी कार्यालय नहीं जाने का आग्रह किया गया है. बताया जाता है कि दोनों कार्यालयों में कोरोना के पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है. डीसीपी कार्यालय पूरी तरह से बंद नहीं है. आवश्यक विभाग काम कर रहे हैं. अन्य विभाग, जिनमें कोविद का प्रकोप देखने को मिला है, वह 72 घंटे से बंद है. सात दिनों के लिए कार्यालय आम जनता के लिए बंद रहेगा. यह निर्णय लोगों के हित में किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …