Home / Odisha / बाढ़ अपडेट -बैतरणी नदी के किनारे से दो कंकाल बरामद

बाढ़ अपडेट -बैतरणी नदी के किनारे से दो कंकाल बरामद

जाजपुर. जिले के धनतरी के पास बैतरणी नदी के किनारे से शनिवार को दो अज्ञात व्यक्तियों के कंकाल के अवशेष बरामद किए गए. कुछ स्थानीय निवासियों ने नदी के किनारे कंकालों को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसकी जानकारी पाते ही पानिकौली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कंकाल बरामद किए. कंकालों को शव परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि किन परिस्थितियों में कंकाल बाढ़ के पानी में बह रहे थे, उनका पता लिंग निर्धारण और फोरेंसिक परीक्षण के बाद चलेगा. नदी के तट के पास कंकाल तैरते पाए गए हैं. उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया. फिलहाल यह नहीं कह सकते हैं कि यह किसी श्मशान घाट से या किसी अन्य स्थान से मिट्टी बाढ़ में धुलने के कारण यह कंकाल बहकर आये हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …