Home / Odisha / बाढ़ अपडेट- जिलाधिकारियों से नुकसान पर रिपोर्ट तलब

बाढ़ अपडेट- जिलाधिकारियों से नुकसान पर रिपोर्ट तलब

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा है, जहां भी भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहां के जल्द से जल्द पूर्ण क्षति मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करें. अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे पोस्ट किया है. उन्होंने उल्लेख किया कि रिपोर्ट एसडीआरएफ दिशानिर्देश व राहत कोड के अनुसार होनी चाहिए और कलेक्टरों को मानदंडों के अनुसार पात्र मामलों में सहायता बढ़ाने को कहा गया है.  मूल्यांकन में घर और फसलों को नुकसान शामिल होगा. बारिश और बाढ़ से संबंधित मौतों के मामलों में जेना ने कहा है कि दीवार ढहने और डूबने से हुई मौत के सभी मामलों की पूछताछ की जानी चाहिए. इसके अतिरिक्त यदि कोई पुलिस जांच की जाती है तो जल्द से जल्द एक्सग्रेटिया पर विचार करने के लिए रिपोर्ट विशेष राहत आयुक्त को ऑनलाइन प्रस्तुत की जानी चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …