Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 3384 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 3384 नये मामले

  • कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 90,986 हुई

  • सक्रिय मामलों की संख्या 27672 है

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में रिकार्ड 3384 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 90,986 हो गई है. राज्य में वर्तमान में 62,813 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 27672 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 3384  नये मामलों में से 2158 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 1256 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में  सर्वाधिक से 587 नये मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में 177 मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 13 , बालेश्वर जिले से 119,  बरगढ़ जिले से 157, भद्रक जिले से 82,  बलांगीर जिले से 99,  बौध जिले से पांच तथा कटक जिले से 492 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से 16,    ढेंकानाल जिले से 60, गजपति जिले से नौ , जगतसिंहपुर जिले से 43,  जाजपुर जिले से 176 , झारसुगुड़ा जिले से 94 , कलाहांडी जिले से 27, कंधमाल जिले से 58, केन्द्रापड़ा जिले से 76, केन्दुझर जिले से 63 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 89 , मालकानगिरि जिले से 44, मयूरभंज जिले से 177, नवरंगपुर जिले से 31,  नय़ागढ़ जिले से 76 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.  नुआपड़ा जिले से 19, पुरी जिले से 121, रायगड़ा जिले से 154,  संबलपुर जिले से 182, सोनपुर से 37 तथा सुंदरगढ़ जिले से 101 नये मामले सामने आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …