भुवनेश्वर. कोरोना के कारण विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित होने के कारण राज्य सरकार ने 2020-21 शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य़क्रम को 30 प्रतिशत कम करने का निर्णय किया है. राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत कम करने के लिए निर्णय किया गया है. इस संबंध में गठित तीन कमेटियों की सिफारिश के बाद इस निर्णय को किया गया है. उन्होंने बताया कि नया सिलेबस माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्च मध्यमिक शिक्षा परिषद तथा शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए वेबसाइट एससीईआरटी पर उपलब्ध होगी. राज्य में विद्यालय खोले जाने संबंधी निर्णय के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नयी गाइडलाइन आने के बाद इस पर निर्णय किया जाएगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
