Home / Odisha / पूर्व सांसद जयराम पांगी व सांसद मंजूलता मंडल कोरोना संक्रमित

पूर्व सांसद जयराम पांगी व सांसद मंजूलता मंडल कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर. पूर्व सांसद तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांगी कोरोना संक्रमित हो गये हैं।  पांगी के कार्यालय की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि डाक्टर से परामर्श के बाद उन्होंने कोविद टेस्ट करवाया है तथा इसमें रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। वह कोरापुट में चिकित्सित हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि गत कुछ दिनों से उनके संपर्क में आने वाले लोग अपना परीक्षण करवा लें।

भद्रक के सांसद कोरोना पाजिटिव

भद्रक के सांसद मंजूलता मंडल कोरोना पाजिटिव पायी गईं हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक लक्षण दिखने के बाद उन्होंने परीक्षण करवाया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। उनकी स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी वह स्थिर है तथा वह होम आईसोलेशन में हैं। उन्होंने उनसे संपर्क में आये लोगों से आईसोलेशन में जाने तथा परीक्षण करवाने का अनुरोध किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …