Home / Odisha / पाठ्यक्रम कम करने के संबध में निर्णय इसी सप्ताह – मंत्री

पाठ्यक्रम कम करने के संबध में निर्णय इसी सप्ताह – मंत्री

भुवनेश्वर. स्कूली पाठ्यक्रम में सिलेबस को कम करने के संबध में निर्णय इसी सप्ताह लिया जाएगा. इससे छात्र- छात्राओं के मन में सिलेबस को लेकर जो द्वंद व भ्रम है, वह दूर हो सकेगा. राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिलेबस को लेकर विभाग के सचिव ने जांच की है. इस संबंध में गठित विशेषज्ञ कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. कितनी प्रतिशत सिलेबस में कमी की जाएगी इस बारे में निर्णय नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि सीबीएसई द्वारा सिलेबस कम करने के बाद भी कुछ विषयों में भ्रम की स्थिति थी. यहां जैसे किसी प्रकार का भ्रम न रहे इस पर ध्यान दिया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …