-
कोरोना कुल मामले हुए 72718
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 2698 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 72718 हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 2698 नये मामलों में से 1675 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 1023 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले से 475 नये मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में 162 मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 29, बालेश्वर जिले से 102, बरगढ़ जिले से 56, भद्रक जिले से 89, बलांगीर जिले से 71, बौध जिले से 11 तथा कटक जिले से 207 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से दो, ढेंकानाल जिले से 27, गजपति जिले से 58 , जगतसिंहपुर जिले से 21, जाजपुर जिले से 80, झारसुगुड़ा जिले से 72 , कलाहांडी जिले से 49, कंधमाल जिले से 81, केन्द्रापड़ा जिले से 89, केन्दुझर जिले से 21 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 146, मालकानगिरि जिले से 81, मयूरभंज जिले से 128, नवरंगपुर जिले से 81, नयागढ़ जिले से 94 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले में तीन, पुरी जिले से 87, रायगड़ा जिले से 154, संबलपुर जिले से 78, सोनपुर से 31 तथा सुंदरगढ़ जिले से 103 नये मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
