Home / Odisha / ओडिशा में आठ और लोगों की कोरोना से मौत

ओडिशा में आठ और लोगों की कोरोना से मौत

  • कुल मौतों की संख्या 380 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 380 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में   गंजाम जिले से चार,  खुर्दा,  कटक,  पुरी व ढेंकानाल जिले से 1-1 मरीजों की मौत हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के 59  साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह उच्च रक्तचाप व डाइबिटीज से पीड़ित था. कटक जिले के एक 82 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. ढेंकानाल जिले के एक 58 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. गंजाम जिले की एक और 57 साल की महिला कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह डाइबिटीज,  उच्च रक्तचाप व अन्य बीमारियों से पीड़ित थी. गंजाम जिले के एक 48 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह उच्च रक्तचाप व डाइबिटीज से पीड़ित था. इसी जिले के 82 साल के एक और कोरोना संक्रमित पुरुष की भी मौत हुई है. वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. गंजाम जिले के ही एक अन्य 62 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज व उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. इसी तरह पुरी जिले की एक 76 साल की कोरोना संक्रमित महिला  की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …