Home / Odisha / ओडिशा में 50525 नमूनों की परीक्षण

ओडिशा में 50525 नमूनों की परीक्षण

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 50525 नमूनों का परीक्षण किया गया है.  अब तक राज्य में 1009454 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. आज गंजाम जिले में आज 246 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15256 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 536, बालेश्वर जिले में 2248 , बरगढ़ जिले में 934 , भद्रक जिले में 1686 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 1010, बौध जिले में 482 , कटक जिले में 4247 , देवगढ़ जिले में 137, ढेंकानाल जिले में 959 , गजपति जिले में 2399 व जगतसिंहपुर जिले में 1113 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 2215, झारसुगुड़ा जिले में 566, कलाहांडी जिले में 828,  कंधमाल जिले में 1560 , केन्द्रापड़ा जिले में 895, केन्दुझर जिले में 1282 तथा खुर्दा जिले में 8380 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 1993, मालकानगिरि जिले में 1402 , मयूरभंज जिले में 1484 , नवरंगपुर जिले में 526,   कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 1640,  नुआपड़ा जिले में 286,  पुरी जिले में 1900, रायगड़ा जिले में 2346 , संबलपुर जिले में 1534, सोनपुर जिले में 367 तथा सुंदरगढ़ जिले में 3322  मामले सामने आये हैं.

कोरोना के आंकड़े

  • अब तक कुल जांच 1009454
  • नये पाजिटिव 2239
  • संगरोध केंद्र से 1416
  • स्थानीय संक्रमित 823
  • अब तक कुल पाजिटिव 64,533
  • नये स्वस्थ हुए 1503
  • कुल स्वस्थ हुए 43,780
  • कोरोना से मृत्यु 362
  • अन्य वजहों से मरे 53
  • सक्रिय मामले 20,338
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …