Home / Odisha / पुरी में 74वां स्वतंत्रता दिवस मना

पुरी में 74वां स्वतंत्रता दिवस मना

  • कोरोना महामारी का डर, जिला प्रशासन ने कोरोना योद्धा पत्रकारों को निमंत्रण नहीं दिया

  • जिला सूचना व जनसंपर्क विभाग खामोश

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी

ताल बनिया इंडोर स्टेडियम मैदान में 74वां जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कम लोगों के बीच मनाया गया. पुरी जिलाधिधारी बलवंत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तिरंगा लहराया. इसके साथ सिर्फ दो टुकड़ी पुलिस बल की परेड की सलामी ली. उत्सव स्थल पर 30 कोरोना योद्धाओं को, जिनमें आशाकर्मी एवं पुलिस शामिल थे, को पौधे देकर सम्मानित किया. इस मौके पर पौधे रोपे गये.

जिला आरक्षी अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे. खास तौर पर जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी पत्रकार को यहां पर निमंत्रण नहीं दिया गया था. किसी को प्रवेश की अनुमति भी नहीं थी. कोरोना महामारी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने आम लोगों के साथ पत्रकारों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी. यहां तक कि जिला सूचना व जनसंपर्क विभाग की तरफ से पत्रकारों को हर साल की तरह इस साल निमंत्रण नहीं दिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …